महिला सृस्टी निर्माता कि अद्रितय कृति है, महिलाओ के अधिकार हेतु सरकार द्वारा विभिन्न प्रयास किये जा रहे है, एवं महिलाएं भी अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही है. परन्तु इस सबके वाबजूद स्थिति विपरीत बनी हुई है, महिलाओ के प्रति अपराधों में लगातार इजाफा हुआ है. अत आवश्यकता इस बात की है कि महिलाओ को अधिकारों की जानकारी होनी चाहए. प्राथमिक स्तर पर उन्हें शिक्षित किया जाना जरुरी है, दूसरे, आर्थिक स्वतंत्रता; तीसरे क़ानून एवं धर्म के अधीन महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी जानी चाहए. चोथे उन्हें सरकार के हर स्तर पर उपयुक्त स्थान/भागीदारी मिलनी चाहए.